बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बेरमो में आज श्रमिक नेता छविनाथ सिंह की तीसरी पुण्यतिथि फुसरो स्थित राकोमंस (डी) कार्यालय में झारखंड सरकार के कोरोना गाईड का पालन करते हुए मनायी गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना से की गई जिसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीयो,राजनीतिग्यो,ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।सीसीएल के रीजनल अध्यक्ष मोहम्मद इसराफिल ने कहा कि छविनाथ सिंह चाहते थे कि कांग्रेस,इंटक और आरसीएमएस एकजुट रहे।और मजबूत रहे। केंद्रीय उपाध्यक्ष बरूण सिंह ने कहा कि स्व: छविनाथ बाबू हमेशा संगठन हित की सोचते और करते थे। एरिया सचिव मंगरा उराँव और असंगठित मजदूर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ कुटू सिंह ने कहा कि छविनाथ बाबू उनके मार्गदर्शक थे।वह आजीवन श्रमिक हित की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे।कार्यक्रम का संचालन राकोमंस (डी) ढोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ शैंपू सिंह ने किया।मौके पर कमल दुबे,कन्हैया पांडेय सहित मज़दूर भी मौजूद रहे।