मयूरहंड(चतरा)। शनिवार को राज्य के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता मयूरहंड प्रखंड के दिवंगत सैनिक अनुप कुमार सिंह के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मंत्री दिवंगत सैनिक के परिजनों से मुलाकात कर ढ़ाढस बंधाया और हर संभव मदद भविष्य में करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंत्री ने दिवंगत के पत्नी को अर्थिक मदद करने के साथ सरकारी नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। साथ हीं सैनिक की विधवा बहन को कौशल विकास योजना से जोड़कर लाभ दिलाने की बात कही। श्री भोक्ता ने कहा कि आज सैनिकों के कारण हीं हम सब चैन की सांस ले रहे हैं। ऐसे में हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि सैनिक के परिवार की सहयोग करें। ज्ञात हो कि दिवंगत सैनिक अनुपम कुमार सिंह अपने बहनोई के श्राद्धकर्म में शामिल होने छुट्टी लेकर गांव आ रहे थे, तभी चैपारण थाना क्षेत्र के बारा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं सैनिक अस्पताल रांची में इलाज के दौरान सैनिक की मृत्यु हो गई थी। तत्पश्चात मंत्री श्री भोक्ता अनुसूचित परिवारों की समस्याओं से भी अवगत हुए और मास्क का वितरण किया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मयूरहंड की जनसमस्याओं का समाधान जल्द होगा। कई रोड का डीपीआर तैयार कर विभाग को टेंडर प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। जल्द हीं प्रखंड वासियों को जर्जर सड़कों से छुटकारा मिलेगा। मंत्री के साथ पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।