महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा प्रखण्ड के रुद कला स्थित आईआरबी मुख्यालय में जवानों से मुलाकात करने पहुंचे, जहां जवानों ने उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और समाधान का भरोषा दिलाया। जिसके बाद मंत्री ने जवानों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया और कहा कि चौबीसों घण्टे जनता की सुरक्षा में लगे जवान अपने गांव घर छोड़कर दूर दराज, जंगलों पहाड़ो में सेवा देते हैं। ये सब हमसब के भाई बेटे भतीजे की तरह हैं। इनके दुख दर्द को जानना समझना हमसब की जिम्मेदारी है। हमारा फर्ज है। मौके पर मंत्री के साथ राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिलापरिषद सदस्य अरुण यादव, राजद नेता बिमल गोप समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।