रामगढ़। दुलमी प्रखंड कुल्ही चौक मे रांची से गोला जाने के क्रम में कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश अजय भोक्ता के नेतृत्व में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा की कोई भी समस्या हो हमे बताये तुरंत समाधान करेगें। स्वागत करने वालों में समाजसेवी पारसनाथ भोक्ता हेमंत महतो युगकिशोर महतो उतम कुमार पप्पू कुमार रितेश कुमार कालीचरण महतो किष्टो महतो आदि का नाम शामिल है।