सांडी स्थित पैतृक आवास में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जुटे सैकड़ो लोग
रजरप्पा(रामगढ़): झारखंड आंदोलन की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रामगढ़ के पूर्व प्रमुख व गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता स्व. रिझुनाथ चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को सादगीपूर्ण तरीके से उनके सांडी स्थित पैतृक आवास में मनाया गया। सर्वप्रथम स्व. चौधरी की धर्मपत्नी कलावति चौधरी, बड़े पुत्र रोशनलाल चौधरी, पुत्रवधू डॉ. रेखा चौधरी, मंझले पुत्र चंद्रप्रकाश चौधरी, पुत्रवधू सुनीता चौधरी, कनिष्ठ पुत्र ज्योति चौधरी व पुत्रवधू वीणा चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवि, समाजसेवी व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्व. रिझुनाथ चौधरी हम सबों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किये हैं। इसके अलावे मजदूरों को स्वावलंबी बनाने के लिए हमेशा संघर्षशील रहते थे। उनके संघर्षों को नजदीक से देखने को मिला। आज हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आजसू ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने को लेकर कृतसंकल्प हैं। इसके अलावे श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के कई दिग्गजों का जुटान यहाँ हुआ। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी स्व. चौधरी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा श्रद्धाजंलि सभा में आए लोगों के बीच पौधे का वितरण किया गया। उन्होंने कहा, हरियाली के साथ विकास और शिक्षित समाज की परिकल्पा स्व चौधरी की थी, जिसे हमलोगों ने उनका सपना पुरा करने का संकल्प लिया है। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हे याद करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया। मौके पर मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, रजरप्पा जीएम आलोक कुमार, डीएवी प्रचार्य एचके झा, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष सह जिला सचिव मनोज महतो, समाजसेवी चन्दर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, पार्षद गोपाल चौधरी, पवन कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, कुंदरूकलां मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, कपिल मुंडा, गोविंद मुंडा, हाजी रफीक अनवर, दिवाकर नायक, विभावि प्रभारी राजेश महतो, विकास राणा, गंगाधर महतो, रमेश दांगी, भानु प्रकाश महतो, अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, सीडी सिंह, नीरज मंडल, किशोरी प्रसाद, सुनील यादव, चंद्रशेखर पटवा, सतीश महतो, सुमित पटवा, अब्दुल हकीम समेत कई मौजूद थे।