लातेहार: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी रेलवे जंक्शन के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास से आज सुरक्षा गार्ड महेश्वर साहू का शब पुलिस ने बरामद किया है। गार्ड की मौत कैसे हुई यह संदेश का विषय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरक्षा गार्ड चंदवा थाना क्षेत्र के अलोदिया गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि महेश्वर साहू कल रात में अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे पर आज सुबह उनकी हत्या हो गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा। बहरहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जूट गई है कि यह हत्या है आत्महत्या।