बरही चौक पर आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुटान के दौरान रांची में बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार संध्या समय बरही चौक पर आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। बरही में पुतला दहन कार्यक्रम आजसू के बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान व आजसू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष संतोष रजवार के नेतृत्व में किया गया।
बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान ने कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्तारूढ़ दलों ने जनादेश का अपमान किया है। वहीं जिला अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष संतोष राजवार ने कहा कि यह सरकार सत्ता में आने से पूर्व किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही और ना ही जन आकांक्षा पर खरा उतरने में सफल रही है। मौके पर बरही आजसू विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष संतोष रजवार, जिला सचिव विष्णुधारी महतो, प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साव, सचिव अनिल सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार, अनुसूचित जाति प्रखंड प्रभारी मनोज पासवान, पदमा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राणा, जिंबू राजवार,अमित रजवार, विक्की राजवार, नोनू राजवार, महेंद्र चंद्रवंशी, पप्पू केशरी, रवि राना,बसंत सिंह, बालेश्वर सिंह,
प्रकाश महतो, रविंद्र महतो, शत्रुधन राजवार, नीरज राजवार, विक्की राजवार, कैलाश रविदास, छोटी भुइयां आदि आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए।