बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: तेनुघाट अनुमंडल में आज नालसा, झालसा और डालसा के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सौजन्य से आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं पिछरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तेनुघाट कोर्ट के पैनल अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल एवं मनोज कुमार चौबे ने वहां उपस्थित लोगों को भारत के संविधान में दिए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय के बारे जानकारी दी। साथ झालसा एवं डालसा द्वारा चलाए जा रहे स्कीम के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। इस मौके पर पी एल वी जुबैदा खातुन भी उपस्थित थीं। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।