बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत विजैया सचिवालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले विधिक सेवा जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान दसरथ यादव ने किया। शिविर में निशुल्क विधिक सहायता के बारे में लोगो को जानकारी दिया गया। मौके पर पूर्वी जिप प्रतिनिधि मो कैयूम ने गॉव की दो समस्या को लिखित रूप से शिविर में आये विधिक के पीएलवी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मोसोमात सीता देवी (पति स्व परमेश्वर सिंह) का बरसात में घर गिर गया है। वे बेघर हो चुकी है। फिलहाल तिरपाल के नीचे रह रही है। इन्हें आवास की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि सोना पंडित लाईलाज बीमारी से ग्रसित है, बावजूद अभी तक उनका राशनकार्ड नहीं बना है। उन्हें राशनकार्ड की सख्त आवश्यकता है। इन दोनों प्रखंड के चक्कर लगा चुके हैं, पर इन दोनों का काम अब तक नहीं हुआ है। वही मनरेगा में कार्यरत मजदूर को मजदूरी दर बढ़ाकर उचित मजदूरी देने की बात रखी। इन ऊक्त समस्या को निदान सेवा विधिक प्राधिकार से आपूर्ति की आशा की है। मौके पर जिप प्रतिनिधि मो कैयूम, डलसा पीएलवी पंकज कुमार, पैनल अधिवक्ता बासुदेव राणा, नरेश प्रसाद, पंसस देवलाल कुशवाहा, उपमुखिया सहदेव शर्मा, बैजनाथ यादव, सुरेश यादव, चंद्रिका प्रसाद, बबिता देवी, विद्या देवी, शोभा देवी, परमेश्वर पंडित, विनोद राणा, मो सलामत, सुरेश कुशवाहा आदि थे।