सिरका : शुक्रवार को अरगड्डा बुध बाजार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किशोर राम संचालन करण राम ने किया।आगमी 29 अगस्त को लोजपा युवा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन मे युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार , लोजपा राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन सिंह, दलित सेना, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश पासवान का आगमन रामगढ़ जिला के बरकाकाना सी.सी.एल सामुदायिक भवन मे होने जा रही है जिसकी तैयार को लेकर बैठक कि दौर चल रही है। जिसमे मुख्य रुप से लोजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष रंजीत राम, पुर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार रबानी उर्फ चाँदी रबानी, अमित भुईया, संजय बेदिया, अरुण बेदिया, राहुल बेदिया, योगेश बेदिया, सूरज, किशोर रवानी, करण राम, मोहम्मद मुबारक सहित लोग उपस्थित थे।