रांची:माननीया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2019-20 का बजट संसद में पेश किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आलोक शरण ने कहा है कि बजट से ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा सरकार लोक लुभावन सपने दिखा कर लोगों को सिर्फ ठगने का काम कर रही है। उदाहरण स्वरूप
1. 35000 करोड़ LED बल्ब बाँटने का। देश की पूरी आबादी 125 करोड़ है, यानी सरकार द्वारा 280 बल्ब हर ब्यक्ति को दिया। एक परिवार में अगर चार ब्यक्ति हैं तो 1120 बल्ब उस परिवार को मिला, जबकि सच्चाई ये है कि हर परिवार 5 बल्ब भी नहीँ लिए।
2. सरकार 59 सेकंड में 1 करोड़ लोन देने की बात कर रही है। 59 मिनट में छोटे व्यवसायी को लोन देने की बात कर रही है। मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के नाते ये कह सकता हूँ कि सरकार जनता को बहलाने का काम कर रही
है।
3. सरकार बता रही है कि 5.6 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुकी है।
4. 95 प्रतिशत शहर खुले में शौच से मुक्त हो चुकी है।
5. बजट में रोजगार सृजन पर कुछ नहीँ कहा गया।
6. बजट में किसानों की आमदनी बढ़ोतरी पर कुछ नहीँ कहा गया।
7. सरकार मेक इन इंडिया पर जोर देती है दूसरी तरफ FDI इन्शुरन्स, मीडिया तथा एविएशन की बात कर रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
8. मध्यम वर्ग के लोगों के लिए 5 लाख तक के आय को करमुक्त करना स्वागत योग्य है।
कुल मिलाकर यह बजट आम जनता को निराश करने वाला है।