महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के चोपे और इचाक गांव की किशोरियों के बीच शनिवार को खाद्य सामग्री छाता और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। यह वितरण स्वयंसेवी संस्था लोक प्रेरणा केंद्र और गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वाधान में की गई। मौके पर उपस्थित संस्था की सचिव मौसमी बाखला ने बताया कि कोरोना के कारण किशोरियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंद किशोरियों को उक्त सामग्री सहायता के रूप में प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन कर किशोरियों को लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। मौके पर ट्रेनर प्रतिमा कुमारी, सुचिता देवी सहित किशोरियां शामिल थी।