मेदिनीनगरः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भाजपा पलामू द्वारा मेदिनीनगर स्टेशन रोड स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हम सबों के लिए एक आदर्श है उन्होंने गरीब शोषित पीड़ितों के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया ही अपितु उन सब को संगठित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए।
मौके पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा विश्व धरोहर हैं। उन्होंने गरीब,शोषित एवं वनवासियों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष किया ही साथ ही साथ अपने तीर कमान से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं श्याम बाबू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मनोज दुबे,मीडिया प्रभारी संटू सिंह,अजय सिंह,नगर अध्यक्ष छोटू सिन्हा, किशन मखड़िया, अविनाश गुप्ता,मनीष अग्रवाल, पंकज शर्मा,ऋषभ सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।