बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: झारखंड में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है।आज ही के दिन उनकी जयंती पर 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। झारखण्ड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रदेश और जिले वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान जिले के तमाम अधिकारी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे ।मीडिया बात करते हुए एसपी चंदन कुमार झा ने कहां की आज पूरे प्रदेश वासियों और जिला वासियों को बधाई देते हैं और हम भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आगे उनके बताए रास्ते पर चलने का काम करेंगे ।वही मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि झारखंड निर्माण भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन हुआ है। हम उनके आदर्शों का झारखंड बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के बनाए रोड मैप पर जाने वाले हैं , इस दौरान लोगों को सभी प्रकार योजनाओं का लाभ देने का काम किया जाएगा तभी भगवान बिरसा मुंडा का सपना साकार होगा।