लातेहार से रुपेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
लातेहार : रौनियार समाज के लातेहार प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। रौनियार समाज के जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इनके निधन से लातेहार जिले के पूरे रौनियार समाज को झकझोर कर रख दिया है। सुनील कुमार गुप्ता का इतना कम उम्र ( 34वर्ष )में हम सबों को छोड़कर चल जाना लातेहार रौनियार समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है है। वर्तमान समय में लातेहार भाजपा के लिए तो कार्य कर ही रहे थे ।साथ ही रौनियार समाज के संगठन और उसके विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे और वे इस समय प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और उनके कोषाध्यक्ष रहते हुए प्रखंड कमेटी और जिला कमेटी के सहयोग से लातेहार रौनियार समाज के खाते में लाखों रुपए का जमा हुआ था। जिसमें सुनील जी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान था। हम सभी इस दुख की घड़ी में सुनील के परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से करते हैं। हम लोग लातेहार रौनियार समाज के लोगों से यह आग्रह भी करते हैं कि कुछ आर्थिक सहयोग भी सुनील के परिवार के लोगों को किया जाए, क्योंकि वे अपना पूरा जीवन सामाजिक विकास और सार्वजनिक कार्यों में ही लगाए, आर्थिक रूप से वे मजबूत नहीं होते हुए भी पूरा तन मन और धन से लोगों का सेवा करने का कार्य किया है। सुनील आप हमेशा हम सबको याद रहेंगे और आपके द्वारा किए गए कार्य हमेशा हम सबको आपका याद दिलाते रहेंगे।आपकी कमी हमेशा हम सबों को खलेगी। उनके इस आकस्मिक निधन पर पूरे रौनियार समाज के द्वारा शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद,महासचिव बिनोद बिहारी गुप्ता ,जिला महासचिव अनूप कुमार जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता , महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुदामा प्रसाद, गया प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, चंदन प्रसाद, पंकज प्रसाद, गणेश प्रसाद ,राज किशोर प्रसाद ,रमेश प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद गुप्ता, रूपेश कुमार समेत पूरे रौनियार समाज है।
सुनील के निधन होना अपूरणीय क्षति
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी लातेहार के पूर्व कार्यालय सहायक एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य सुनील प्रसाद के आकस्मिक निधन पर सोसायटी के साथ-साथ ब्लड डोनर एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया है। सुनील सक्रिय रक्तदाता थे जो आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। इसके साथ ही रक्तदान के लिए प्रोत्साहित भी करते थे। एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें कुशल व्यवहार का धनी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने वालों में चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, सचिव विकास कांत पाठक, उपाध्यक्ष लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव, अमलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, आशीष कुमार बाग, असीम कुमार बाग, विष्णु प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता, संयुक्ता कुंवर, राजेश कुमार पांडेय, शशि भूषण पांडेय, संतोष रंजन, डॉक्टर हरि प्रसाद, जावेद अख्तर, प्रमोद प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, पवन कुमार, डॉ. विशाल शर्मा, रूपेश कुमार वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अनुरोध कुमार बाग, शैलेश कुमार, कुमार नवनीत, नागमणि, अभय, मनोज, आशुतोष समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।