बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बरही प्रखंड के बरसोत में धूम धाम से माँ मनसा पूजा किया गया। मौके पर पुजारी मोहन साव ने बताया कि 12 वर्षों से मनसा पूजा किया जा रहा है, लेकिन यह पूजा 3 साल में एक बार किया जाता है। मंदिर नहीं होने के कारण बृक्ष के नीचे माँ मनसा का फोटो रखकर पूजा अर्चना किया गया। पूजा में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल चौधरी समेत ग्रामीणों ने जल्द ही मंदिर निर्माण करने का निर्णय लिया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समारोह में मोतीलाल चौधरी, मोहन साव, ईश्वर साव, नांदो साव, लालचन्द रजक, बुलाकी साव, उत्तम साव, सुकर महतो, रामश्रेष्ठ महतों, जीतन रजक, मुन्ना साव, कृष्णा ठाकुर, मोहन ठाकुर, अरुण साव, कृष्णा रजक, बालेश्वर साव, छोटी साव, उदय साव, रामचन्द्र साव, युगल किशोर साव, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, प्रकाश साव, अशोक भुइयां, विश्व हिन्दू परिषद के मनोज सिंह, झमन साव, मनोज कुशवाहा, पंकज कुमार, प्रदीप साव, सुनील कुशवाहा समेत गांव के महिला पुरुष शामिल हुए।