रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त हो गया है। अप्रैल 2022 से कक्षा नवम में प्रवेश प्रारंभ होगा। विद्यार्थी सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विद्यालय के चेयरमेन श्याम सुंदर महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि पत्र संख्या सीबीएसई/ 3430682/ एस एल- 00261- 2223/2022-23, दिनांक 24/08/2021 के तहत विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हुआ है। विद्यालय का एफीलिएशन नम्बर 3430682 तथा विद्यालय कोड 66820 है। कक्षा प्रथम से दशम तक विद्यालय को संबद्धता प्राप्त हुआ है।
श्री महतो ने कहा कि मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय को पूर्व से ही मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार से स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त था। विद्यालय प्रबंधन समिति की कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से विद्यालय का परिणाम सदैव संतोषजनक एवं उत्कृष्ट रहा है। जैक बोर्ड की शत-प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महतो को कई बार जैक तथा मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत भी उत्तम परिणाम के लिए अथक प्रयास किया जाएगा । पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद, संगीत पर भी खास ध्यान रखकर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिकता के साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास रहेगा। मौजूदा परिप्रेक्ष्य में सीबीएसई के तहत अंग्रेजी माध्यम की अभिभावकों की विशेष मांग को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लिया गया है।