पथरगामा: प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिव मंदिरों का रंग रोगन करा लिया गया है। प्रखंड स्थित महादेवकिता शिव मंदिर, लंकपट्टी शिव मंदिर, तुलसिकिता शिव मंदिर, बाबूपुर शिव मंदिर, नंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सोनारचक शिव मंदिर, खरियानी शिव मंदिर, चिहारी स्थान शिव मंदिर, धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। रात्रि में शुभ विवाह का आयोजन भी होगा। मंगल गीत गाये जाएंगे। महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। महाशिवरात पर कई शिव भक्त उपवास में भी रहेंगे। उपवास में रहकर भगवान शिव का पूजन करेंगे।