– भाजपा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महागामा नगर इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल की अगुवाई में महागामा के अनुमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार देव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि महागामा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए व्यवसायिक वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली ( निजी कार,ऑटो रिक्शा को छोड़कर) का डाक मंटू भगत के द्वारा लिया गया है। इसकी कार्य अवधि 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 को होना निश्चित है। लेकिन महागामा नगर पंचायत में 20 मार्च 2020 से व्यावसायिक वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन प्रतीत होता है।संवेदक मंटू भगत द्वारा अभी से ही मनमानी ढंग से वसूली की जा रही है। इस अवैध वसूली और प्रशासन की उदासीनता का भारतीय जनता पार्टी महागामा इकाई पुरजोर विरोध करती है।
भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए, अन्यथा आम जनमानस के हित में पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
मौके पर पप्पू ठाकुर,महामंत्री पवन शाह , उपाध्यक्ष शशिकांत पोद्दार, प्रभात जायसवाल, निर्मल केसरी, सतीश झा, राजाराम रावत, राजेंद्र यादव, श्याम रविदास आदि उपस्थित थे।