महागामा: थाना क्षेत्र के बिहार एवं झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी चेक पोस्ट पर पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग अभियान महागामा थाना के एसआई राजेन्द्र यादव की निगरानी में चलाया गया। इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी एवं वाहन संबंधित कागजात की जांच पड़ताल की गई। पूछे जाने पर महागामा थाना के एसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।अभी बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में पंचायत चुनाव चल रह है, जिसके मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।