बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117 वीं जयंती मनाया गया। मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव सह बीएसए के संरक्षक अब्दुल मन्नान वारसी शामिल हुए। विनोद यादव ने कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी जी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलाई। वहीं कांग्रेस कार्यालय बरही के प्रभारी नरेश सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने उस दौर में जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज भी हिंदुस्तान के फिजा में गूंजता रहता है। मौके पर उपप्रमुख सिकंदर राणा, कांग्रेस प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह, छठ्ठू गोप, वासुदेव यादव, प्रखंड कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, पप्पू ठाकुर, सुनील चंद्रवंशी, युवा कांग्रेस बरही विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमित जयसवाल, युवा नेता फिरदोस खान, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, अल्ताफ कुरेशी, मो. कलीम, मो. तैय्यब आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।