रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
दुलमी: प्रखंड के बगरई ग्राम में रविवार को आजसू पार्टी अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा की एक बैठक हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो उपस्थित हुए। वहीँ विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य अब्दुल अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार, अल्पसंख्यक महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिन्हाज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सागिर अंसारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी जी एवं संचालन सज्जाद अंसारी ने की। बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई। इसके पश्चात पार्टी के अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा दुलमी प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष मो० महफूज अंसारी एवं उपाध्यक्ष रहमत अंसारी का मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा आजसू पार्टी सभी समुदाय को साथ लेकर विकास के कार्य करने पर भरोसा रखती है। पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ जिला में विकास की गंगा बहाया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनय पर बधाई दी गई और आशा व्यक्त किया गया। कि इनके मनोनय से संगठन को मजबूती मिलेगी।
मौके पर कोषाध्यक्ष दिलीप महतो, मीडिया प्रभारी सीडी महतो,रकीब अंसारी, अब्बास अंसारी, अफजल अंसारी, अजमत अंसारी, सलीम अंसारी, सबदर अंसारी, सखर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।