झाड़ू डंडों साथ प्रदर्शन कर महिलाओं ने कराया शराब बिक्री बंद
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को मनाया गया। वहीं बरही थाना अंतर्गत हरला तुरी टोला की महिलाएं गोलबंद होकर अनूठे अंदाज में महिला दिवस मनाया। महिलाएं गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ झाड़ू डंडे के साथ गांव में घूम घूम कर प्रदर्शन करते हुए हुंकार भरी। मौके पर अवैध शराब की बिक्री बंद करने का नारा पुरजोर तरीके से बुलंद किया गया। इस दौरान शराब बिक्री करने वालों को कड़ी चेतावनी दिया गया कि अगर वे नहीं सुधरे तो सामाजिक स्तर पर उन्हें दंडित किया जाएगा साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। वहीं शराब का सेवन करने वालों को सचेत एवं जागरूक करते हुए शराब पीने से सख्त रूप से मना किया गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि गांव के कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचकर गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। जिनकी वजह से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। शराब की लत छोटे बच्चों को भी होने लगी है। कई बार समझाने के बावजूद शराब की बिक्री होते रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व कलिया देवी ने किया। जिसमें स्थानीय शिक्षक सह समाज सेवी मुन्ना मिर्धा ने भरपूर सहयोग दिया। मौके पर उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी, मुनिया देवी, किरण देवी, संजू देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, रीना देवी, मालती देवी, अंजू देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, अंजली देवी, चंदवा देवी, चिंतवा देवी, गुड़िया देवी, साबो देवी, अंबा देवी, आशा देवी, मालती देवी, बसंती देवी, तारा देवी, बसमतिया देवी, कुंती देवी, सपना देवी, आभा देवी, पार्वती देवी, धनेश्वरी देवी, फुलवा देवी, मंजू देवी, सीता देवी, खिरिया देवी, मीना देव, जीरा देवी, पूजा देवी, चंचला देवी, किरण देवी, कंचन देवी, प्रेम देवी, सोनिया देवी, साबो देवी, दुलारी देवी, गिरजा देवी, ममता देवी आदि भारी संख्या में महिलाएं शामिल थे। इन महिलाओं के साथ गांव के बद्री तुरी, मुन्ना मिर्धा, रामविलास तुरी, आदित्य तुरी, राधे तुरी, अजय तुरी, सदैव तुरी, मुरारी तुरी, किशोरी, रामू तुरी, नारायण तुरी आदि पुरषों ने समर्थन कर साथ दिया।