बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के अब्या होटल प्रांगण में बरही आजीविका संकुल संगठन से जुड़ी दीदियों ने वार्षिक आम सभा सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें प्रखंड के चार क्लस्टर में बरही, खोड़ाहर बरसोत, विजैया के महिलाएं मुख्य रूप से शामिल हुई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, जिप सदस्य संतोष रविदास, जीसेलपीएस के बीपीएम दीपक कुमार, कुंदन कुमार, सीएलएफ कवयित्री देवी आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मुख्य अतिथियों को परम्परागत तरीके से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ दिया गया। किया गया। वहीं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव ने कहा कि नारी शक्ति के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। नारी हमेशा सम्मान की हकदार हैं। महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाएं धरती से आसमान तक में अपना परचम लहरा रहे हैं। राज सिंह चौहान ने कहा कि जिस घर में नारी का वास नहीं वो घर बेहद सूना और खालीपन से भरा होता है। हर लड़की मां, बहन और बेटी के रूप में पहले अपने बाप के घर की रौनक बनती है फिर अपने पति के घर की रौनक बनती है। महिलाएं समाज और घर का अहम हिस्सा है इसलिए उनका सम्मान भी जरूरी है। वहीं सीडीपीओ सुजाता कुमारी ने महिला सशक्तिकरण व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ उठाएं। वहीं उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का शपथ ग्रहण करवाया। वहीं कहा कि कहा कि यह कडुवा सत्य है कि बरही का लिंगानुपात की स्थिति ठीक नहीं है। खासकर दुलमाहा और करियातपुर में लिंगानुपात कम है। दुर्भाग्य है कि महिलाएं लिंग परीक्षण करवाकर बेटियों की जन्म वृद्धि दर कम कर रही है। दीपक कुमार ने कहा कि बेटियां व बेटों में भेदभाव न करे। अच्छे समाज बनाने के लिए बेटियों के विकास पर ध्यान दें। कार्यक्रम में विनोद यादव, राज सिंह चौहान, सीडीपीओ सुजाता कुमारी,जिप सदस्य संतोष रविदास ,पंसस प्रमोद विश्वकर्मा, कुंदन शर्मा, जेआरजीबी प्रीति कुमारी, सीएलएफ अध्यक्ष कवित्री देवी, सचिव भारतीय देवी, सीसी चंदन कुमार, राजू कुमार, संगीता शर्मा, अमरजीत कुमार, बैंक सखी पायल कुमारी, रिंकू कुमारी, सोनाली प्रवीण, डीईओ राहुल कुमार,एकाउंटेड विक्की,एडमिन सत्यप्रकाश समेत सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई।