बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : कोरोना वैश्विक महामारी के समय तीन राजमार्गों का संगम स्थली से भारी संख्या में प्रवासी बंधू भूखे प्यासे पैदल गुजर रहे थे। इनके बीच बरही प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर आम नागरिक तक ने प्रवासी बंधुओं को भोजन व जरूरी सामान उपलब्ध करवाया था। जिसमें गृहणी महिलाओं ने भी अपना अहम योगदान दिया था।बरही की कुछ महिलाओं द्वारा खुद अपने घर पर ही इन भूखे पेट चल रहे जरूरतमंद प्रवासी लोगों के लिए भोजन बनाने का कार्य किया गया था। जिसमे उन्होंने यह भी संदेश दिया था कि मुसीबत के समय सिर्फ पुरुष ही नही बल्कि महिलाएं भी देश व समाज के लिए अपनी अहम भूमिका निभाती है। इस बात को बरही लोहार टोली निवाही माधवी गोयल, पुनिता देवी व खुसबू बर्णवाल ने चरितार्थ कर दिखाया था। ये गृहणियां अपने बच्चों के संग घर का काम करने के साथ साथ सड़को पर चल रहे सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन अपने घर पर भोजन बना कर भोजन खिलाने का काम किया। पूर्व वार्ड सदस्य माधवी गोयल ने बताया कि हम महिलाएं पुरुषों से कम नही हैं। जब जब देश मे खतरा आया है तब तब महिलाएं भी देश के काम आयी है और देश का नाम रोशन जितना पुरुषों ने किया है उतना ही महिलाओं ने भी किया है।