रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि देवी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की आजसू पार्टी केंद्रीय कमिटी एवं जिला प्रभारी देवशरण भगत के आदेशानुसार केंद्रीय सचिव महिला मोर्चा अर्चना महतो के द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में आजसू पार्टी के विरोध में बयान बाजी कर पार्टी को बदनाम करने की साजिश की गई। इसका पुख्ता सबूत पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के पास है जिसके विरुद्ध जिला प्रभारी देवशरण भगत ने उनको अपने पद से मुक्त किया एवं जिलाध्यक्ष चन्द्रमणि देवी ने उनको प्राथमिक सदस्य से 6 साल के लिए निष्कासित किया।
ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज करवाने में उनका भी योगदान रहा।
मौके पर चन्द्रमणि देवी ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने वाले लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नही है इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त रहने की शिकायत पर यह करवाई की गई है।