चतरा/सिमरिया। 17 माार्च के अहले सुबह सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगडा गांव निवासी महेंद्र राम 40 वर्ष की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। ग्रामीणों ने सुबह होने पर युवक की लाश सड़क पर देखी तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को सदर अस्पताल चतरा भेजने के साथ घटना के जांच में जुट गई है। स्थनिय लोगों के अनुसार अहले सुबह महुआ चुनने के लिए जा रहा था, संभवतः उसी समय हादसा हुआ। महेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। युवक के असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।