गुमला: मजदूर यूनियन गुमला के अध्यक्ष जुमन खान नेअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाकर महिला मजदूरों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही महिला दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी गई। मौके पर मजदूर यूनियन गुमला के उपाध्यक्ष महेंद्र उरांव, डुमरडीह पंचायत के मुखिया प्रतिभा उराव आदि विशेष रूप से मौजूद थे। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान ने महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं संगठन की और समाज की रीढ़ होती हैं ऐसे में महिलाओं के सशक्त नहीं होने एवं जागरूक होकर कार्य नहीं करने से कई तरह की परेशानी समाज के लोगों को झेलनी पड़ती है। उन्होंने महिलाओं से देश और समाज के चहुमुखी विकास के लिए सशक्त और संगठित होकर कार्य करने की अपील की।