मनातू : मनातू प्रखंड क्षेत्र के ग्राम करैला में शहीद संजय सिंह स्मारक का शिलान्यास किया गया। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता दांगी समाज के अध्यक्ष छेदी सिंह चंद्र किशोर सिंह के द्वारा शिलान्यास किया गया। स्मारक में संजय सिंह का आदमकद मूर्ति का निर्माण किया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि संजय सिंह सामाजिक कार्यकर्ता के हमारा एक सच्चा सिपाही था। वर्ष 2016 के विधानसभा उप चुनाव में इन्हें हत्या कर कर दी गई थी। शहीद संजय सिंह के याद में आदमकद मूर्ति निर्माण कराया जा रहा है जो एक सच्ची श्रद्धांजलि है।