रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना पंचायत में 22 जून को मंडा पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को भगवान शिव जी की बारात निकाली गई। रामशरण करमाली ने शिव मंडली टीम मे उपस्थित बारातियों का स्वागत पारंपरिक तरीका से लोटा पानी के साथ किया। इससे पूर्व करमाली भाई बहनों ने मां पार्वती को भव्य श्रृंगार कर दुल्हन की तरह विदाई दी। विदाई के मौके पर सभी की आंखें नम हो गई।
मौके पर पंडित संतन तिवारी, अमृतलाल मुंडा, रमेश दांगी, लालकिशुन महतो, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर राम दांगी, अमृत कुमार, विजय कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, लालदेव महतो, रोशन कुमार, मनोज पासवान, संजय करमाली, पिंटू कुमार, तारा महतो, उर्मिला देवी, फूलको देवी, गंधारी देवी, बसंती देवी, पदुम देवी, तारा, कैलाश, बिट्टू, चंद्रशेखर करमाली, सूरज करमाली, केदार मुंडा, शुभम करमाली सहित कई मौजूद थे।