कुजू : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मांडू अंचल परिषद का संगठन सम्मेलन डटमा मोड़, कुजू में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में भाकपा राज्य सहायक सचिव महेंद्र पाठक, राज्य परिषद के सदस्य सुशील स्वतंत्र, अंचल सचिव मेवालाल प्रसाद और मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।
सम्मेलन की शुरुआत में दिवंगत मजदूर नेता एवं वरिष्ठ कम्युनिस्ट मोहम्मद हाजी सलीम को श्रद्धांजलि दी गई एवं एक मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर महेंद्र पाठक ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आगामी 17 मई को रांची मोरबादी मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर है और प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही की राह पर चल पड़े हैं। प्रधानमंत्री की सनक का ही नतीजा है कि आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच गईं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारतरत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से 15 मई तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गांव-गांव जाकर किसान जागरूकता अभियान चलाएगी। भाकपा लोगों के बीच 3 नए कृषि कानूनों के खतरनाक प्रभावों के विषय में जागरूक करेगी।
राज्य परिषद सदस्य सुशील स्वतंत्र ने कहा कि देश में तेजी से पैर पसार रही फासीवाद विचारधारा को खुली चुनौती अगर कोई दे सकता है तो वह कम्युनिस्ट लोग ही हैं। मांडू में किसानों के अवाल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोगों को लामबंद करने का काम कर रही है। किसान महापंचायत की तैयारियों के सिलसिले में गाँव-गाँव जाकर किसानों को जागरूक बनाना ही आब एक मात्र विकल्प है।
इस अवसर पर सहायक राज्य सचिव सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक महेंद्र पाठक, राज्य परिषद सदस्य सुशील स्वतंत्र, मेवालाल प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कय्यूम खान, नेमन यादव, किशोरी गुप्ता, रोहन लाल महतो, किस्टो सिंह, कय्यूम मलिक, कुलेश्वर मेहता, राकेश गोस्वामी, तेजनारायण करमाली, भुनेश्वर रजवार, गोविंद महतो, बबलू उराँव, भादे महतो, रेवालाल महतो, मनी सिंह, गोविंद महतो, लेदु राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।