रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू छात्र संघ की मांडू प्रखंड कमिटी गठित की गई। कमिटी गठन में बतौर पर्यवेक्षक मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो,व केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि विभावि प्रभारी सह रामगढ़ जिला प्रभारी राजेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि डाडी प्रखंड सचिव भुवनेश्वर महतो, विभावि वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो, सचिव सुबीन तिवारी, उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज, सचिव करण कुमार महतो,सोनडीहा ग्राम पंचायत राधेश्याम महतो उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला मिडिया प्रभारी जयकिशोर महतो व संचालन विभावि प्रवक्ता उमेश कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से मांडू प्रखंड अध्यक्ष सोनडीहा निवासी अजय कुमार महतो, सचिव सेवटा निवासी रोशन साव, उपाध्यक्ष धनहरा सांडी निवासी रवि कुमार महतो, उपाध्यक्ष ,कुजू निवासी अमित ठाकुर, उपाध्यक्ष उतरी करमा निवासी बालदेव कुमार,सहचिव रतवे निवासी कांचाडाडी निवासी अभिनाथ महतो को बनाया गया।इस अवसर पर मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि मांडू प्रखंड आजसू छात्र संघ कमिटी के मार्गदर्शन,समर्थन के लिए सदैव तत्पर हूं। मांडू प्रखंड में सशक्त कमिटी बनी है। छात्र संघ के मजबूती से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो ने कहा कि मांडू प्रखंड रामगढ़ जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है। मनोनीत पदाधिकारी तत्परता से दायित्व का निर्वहन करेंगे।वहीं मुख्य अतिथि विभावि प्रभारी सह रामगढ़ जिला प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो के आदेशानुसार प्रखंड कमेटी में योग्य निष्ठावान कार्यकर्ता को पदभार दिया गया है। संगठन की मजबूती,और जनाधार बढ़ाना उनका दायित्व है। कमिटी गठन में मुख्य रूप से जुगल महतो, विकाश महतो,जुगल महतो,संजीत, नारायण महतो कुमार,अभिनाश कुमार,पंकज कुमार,राजू महतो,दिनेश कुमार, संदीप,पिंटू कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार,सतेंद्र बाबू, रोहित कुमार,सूरज कुमार,अमर प्रसाद,सूजीत सिंह,गुलाब महतो, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।