रामगोपाल जेना
मंझगांव: झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के संस्थापक व अध्यक्ष जनाब शकील अहमद साहब व युथ प्रदेश प्रभारी जनाब आमिर राशिद के निर्देशानुसार आज पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड कमेटी द्वारा आम बागान में पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधा रोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से युथ प्रदेश संगठन मंत्री इरशाद अहमद उपस्थित थे, इरशाद अहमद ने कहा की जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है, यह हमारा घर है और हम सभी इसकी प्राकृतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है. विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है.पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, परि और आवरण जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास या कह लें कि जो हमारे चारों ओर है। वहीं ‘आवरण’ का मतलब है जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है।
पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद महासचिव मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद नवाब प्रखंड संगठन मंत्री एजाज अहमद सा संगठन मंत्री मोहम्मद रमीज सदस्य मोहम्मद शाहिद परवेज उपस्थित थे!