पाकुड़: आज दोपहर थैलेसीमिया से ग्रसित एक बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसे B +ve रक्त की आवश्यकता थी। बच्चे के परिजनों ने रक्तधिकोश से सम्पर्क किया, किंतु वहां B +ve रक्त उपलब्ध नही था। जिसके बाद आवाहन के सचिव गुंजन साहा से सम्पर्क किया गया। जो लगातार उक्त बच्चे को रक्त उपलब्ध करवाते आए है। सचिव ने मनोज चौधरी (बॉबी) से सम्पर्क किया जो सहर्ष रक्तदान करने को तैयार हो गये। रक्तदान के उपरांत संस्था के सह सचिव सतनाम सिंह ने सम्मान पत्र से रक्तदाता को सम्मानित किया।
सह सचिव सतनाम सिंह ने बताया कि पाकुड़ में दो दर्जन से अधिक थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चे है। जिन्हें लगभग प्रत्येक महीने रक्त की आवश्यकता होती है। अतः उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि रक्तदान कर इन बच्चों को जीवन दान प्रदान करे।