इटखोरी: झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के संयोजक मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार को मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर अपने परिजनों के साथ माता-रानी की दर्शन-पूजन की। दर्शन-पूजन के बाद वे शनिदेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सहस्त्र शिवलिंगम और बौद्ध स्तूप जाकर मत्था टेके। यंहा वे मत्था टेककर अपने परिजनों की लंबी उम्र की कामना करते हुए राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। पूजा-पाठ के बाद वे भास्कर से हुई बातचीत कहा कि झारखंड प्रदेश के ब्राह्मण समाज के विकास के लिए हम काफी तत्पर हैं। फिलहाल हम पूरे झारखंड प्रदेश के कोने-कोने में घूम-घूम कर ब्राह्मण समाज के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं। जिसका लाभ समाज के लोगों को जल्द ही मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ब्राह्मण समाज के बेटियों और बेटों को भी लाभान्वित करने के लिए हम अलग-अलग तरीके से कार्य कर रहे हैं। जो माता-रानी अगर चाही तो वह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। जिसका सिधा लाभ समाज के युवक-युवतियों को मिलेगा। मौके पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ सदस्य बसंत पांडे और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।