गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित अपने आवास पर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं गढ़वा जिला कुश्ती संघ के पहलवानों को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता तथा संचालन जिला प्रवक्ता सह खेल प्रतिनिधि धीरज दुबे ने किया। सम्मान समारोह की शुरुआत वुशु के मुख्य प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी के द्वारा मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पगड़ी पहनाकर किया गया। गढ़वा वुशु संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को शॉल देकर सम्मानित किया। मंच पर विराजमान जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, गढ़वा वुशु संघ के अध्यक्ष मनीष केसरी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अरविंद तूफानी, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, अंचल अधिकारी मयंक भूषण, झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर को कुश्ती के पहलवान कुश कुमार ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सम्मान पाने वाले वुशु खिलाड़ी 17वीं राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें नौशाद आलम 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक, पंकज कुमार 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, उज्जवल कुमार 52 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, आशीष कुमार 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था। वुशु संघ गढ़वा के मुख्य कोच रामप्रवेश तिवारी एवं सहायक कोच अजय कुमार को भी मंत्री मिथिलेश ने ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले कुश्ती खिलाड़ी चंदन कुमार, उत्तम कुमार, विकास नंद यादव, रजनीकांत यादव, गिरधर गोपाल यादव, दिलीप उरांव, अवध उरांव, राम अवध सिंह, देवराज, अरबाज, निहाल, विनोद कुमार, सूरज कुमार तिवारी, कार्तिक कुमार, प्रियंका कुमारी, विनायक कुमार गुप्ता, निर्णायक सह राष्ट्रीय खिलाड़ी यसमीना खातून, प्रशिक्षक धीरज कुमार चौबे।