गुमला से बसंत गुप्ता
गुमला: गुमला में कई ईट भटठे को झारखंड सरकार ने चलाने पर रोक लगा दी हैं। लेकिन सरकार के आदेश के बाद भी गुमला के माइनिंग ऑफिस के बड़े अधिकारी के लिए सरकार द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन खुले आंखों से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मजदूर यूनियन संगठन को इस बात का सबूत मिल गया है नाम और स्थान तथा अधिकारी का फोटो जिसमें खुले आम रूपया का लेन-देन अवैध खनन करने वालों से लिए गए हैं। इस बात को बहुत जल्द मिडीया और झारखंड राज्य के मुख्य मंत्री को देने की तैयारी किया जा रहा हैं।बहुत जल्द माइनिंग विभाग के कुछ बड़े अधिकारी के नाम और फोटो आम जनता और मिडीया बंधुओं के पास झारखंड सरकार पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।मजदूर यूनियन संगठन CFTUI गुमला जिलाध्यक्ष सह लोहरदगा सिमडेगा प्रभारी जुम्मन खानं इस बात का सबूत के साथ ओडियो बिडीयो रिकोर्डिंग सिविल कोर्ट गुमला एवं सरकार के पास जमा करेगा। उन्होंने कहा है कि संगठन के द्वारा गुप्त रूप से मुहिम चलाया गया था। जो कामयाब हो चुका हैं।गुमला जिला के आम जनता के साथ खिलवाड़ करने वाले पदाधिकारियों का काला चिट्ठा तैयार हो गया है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।