रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, चक्रधरपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी मालती गिलुवा एवं परिवार के लोगों से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हमारा पार्टी का संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा है। राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह एवं प्रदेश उपाध्य गंगोत्री कुजूर ने कहा , स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ जी कोल्हान क्षेत्र के या कहा कि पूरे झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने संगठन और समाज के लिए अनेक कार्य किये है। ऐसे अचानक उनका हम सबको छोड़कर चले जाना पार्टी संगठन और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति को दरबार है। राज्यमंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, लक्ष्मी नायक, मंजू लता दुबे, पश्चिमी सिंहभूम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गावती, पूर्व विधायक चुन्नू उरांव, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा ,चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , सुरेश साव, प्रखंड अध्यक्ष हरीश मुंडा, रोहित प्रधान, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि वकिरा दीपक सिंह,स्नेह लता भांगरा, कविता राठोर, आशा बरला, सरस्वती हैसा, गौतम रवानी, अभय कुमार साव, अर्जित वर्मा, संदीप साव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा मुखी,भारतीय जनता पार्टी जिला एवं नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे