रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: कोरोना महामारी में मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा लगातार कार्य कर रहा है। कोविड मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य कर रहा है। कोविड मरीजों को दो टाईम निशुल्क भोजन पहुंचाने के साथ ऑक्सीजन बैंक का भी शुभारंभ किया है। मंगलवार की शाम शहर के निर्मला स्कूल भवन परिसर में 12 ऑक्सीजन सिलंडर से बैंक का शुभारंभ किया। जिसकी उद्घाटन शाखा के पदाधिकारियों ने फीता काट कर किया। शाखा को भगेरिया फाउंडेशन 5 सिलंडर एवं दो रेगुलेटर, श्री साईं भक्त मंडल 2 सिलेंडर, मैसर्स छगनलालजी सागरमल एक सिलेंडर,मैसर्स पदमसुख जी छोगालाल एक सिलेंडर, गजानंद काबरा एक सिलेंडर, स्वर्गीय शंभूनाथ खिरवाल के परिजनों एक सिलेंडर, स्वर्गीय छितरमल अग्रवाल एक सिलंडर सहयोग किया है। यह सिलंडर मरीजों को मदद किया जाएगा। इसकी लाभ लेने के लिए शाखा के उत्तम अग्रवाल 9835103457 तथा सचिन केजरीवाल 9934564357 के मोबाइल नंबर पर संपर्क करना है। हालांकि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए शाखा की ओर से सिक्योरिटी चार्ज पांच हजार रुपए रखे गये हैं। सिलेंडर लौटाने पर रिफंड हो जाएंगे। मौके पर शाखा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव नितेश भगेरिया, उत्तम अग्रवाल, दीपक खिरवाल, अवध खिरवाल, मनीष भगेरिया, महेंद्र अग्रवाल, मनोज भगेरिया आदि मौजूद थे।