शंकर सुमन/ जावेद अख्तर की रिपोर्ट
महागामा/हनवारा: महागामा थाना गेट के सामने दंडाधिकारी आशीष रंजन के नेतृत्व में महागामा थाना एवं प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मोटर साइकिल के अलावा बसों में भी यात्रियों का मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। बगैर मास्क के चल रहे बाइक सवारों का चालान काटा गया। कई को हिदायत भी दी गई कि मास्क पहनकर चलें और अपने आप को सुरक्षित रखें। चार पहिया वाहन चालकों को भी मास्क पहनने की हिदायत दी गई।
हनवारा थाना क्षेत्र के झारखंड- बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित चेकनाका पर जिला प्रशासन के निर्देश पर हनवारा पंचायत भवन के सामने मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट मरगुप अहमद द्वारा मास्क चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों से 1300 रुपये का चालान काटा गया।साथ ही वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का पालन करें। वाहन चलाते समय मास्क, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
मालूम हो कि कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रहा है।अब तक जिले में कई लोगों की जान कोरोना से जा चुकी हैं। मौके पर हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा,संचु उरांव, डीके तिवारी ,अंजनी कुमार सिंह समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।