रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ जिला एवं रामगढ़ नगर के तत्वधान में बुधवार को गरीबों के बीच मास्क एवं मेडिकल किट का वितरण किया गया। मास्क वितरण समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य राज रामगढ़ी आम लोगों को मास्क का नियमित रूप से उपयोग करने अपने हाथों को सेनीटाइज करने का आहवन किया। उन्होंने कहा कि 2 गज दूरी मास्क है जरूरी। इस अवसर पर रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद किरमानी अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष कुलजीत सिंह होरा विशेष आमंत्रित सदस्य राज रामगढ़ी जिला आईटी सेल प्रभारी गुरप्रीत सिंह सत्यजीत भगवान सद्दाम हुसैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।