काफी मस्क्वत के बाद पाया गया आग पर काबू
मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम: रविवार दोपहर मिहिजाम कानगोई स्थित अंजनी फेरो एलॉय फैक्ट्री में भीषण आग लग गया। जिससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गया। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे का बताया गया है। फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिहिजाम सहित सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के लोगो को चंद मिनट में ही लग गया। इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग जामताड़ा एवम् चितरंजन को दिया गया। जहा मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना कैसे घटी इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। जब इस खबर को संकलन करने के संवाददाता पहुंचे , तब फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद पाया गया। जिस कारण फैक्ट्री के किस किस भाग में आग लगा इसका अंदाजा नहीं मिल सका। फैक्ट्री में लगीं आग की लपटें इतनी तेज गति से ऊपर फेल रहा था कि इसमें कार्य करने वाले मजदूरों के बीच अफरा तफरी मच गया। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। आग के काले धुएं से कुछ देर के लिए आसमान में बादल जैसा नजारा हो गया। फैक्ट्री चुकी मुख्य मार्ग पर स्थित है । जिस कारण लोगों की काफी भीड़ मुख्य सड़क पर जमा हो गया। बताते चलें कि इस फैक्ट्री में 4 से ज्यादा ऊंचे ऊंचे चिमनियां है। उसके बावजूद आग की इतनी बड़ी घटना घटी। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को क्या और कितना नुकसान हुआ है ? जिसे बोलने वाला फैक्ट्री का कोई अधिकारी सामने नहीं आया। जिस कारण इस आगलगी में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। मिहिजाम की पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर यह पता लगाने में जुटी कि किस परिस्थिति में उक्त घटना घटी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची एवं अग्निशमन दल की मदद से काबू पा लिया गया। वही लोगों ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है