प्रतापपुर(चतरा)। एक पखवारे पूर्व चक्रवात तुफान व पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जिले के प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों के खेते में लगे मूंग के फसल बड़े पैमाने पर नष्ट हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में करीब 10 एकड़ में किसानों ने मूंग की खेती की थी, लेकिन लगातार बारिश से सारा फसल बर्बाद हो गया है। किसानों का कहना है कि हर साल की भांति इस साल भी मूंग की खेती अधिक मात्रा में किया था। लेकिन लगातार बारिश से मेहनत पर पानी फिर गया। लगभग फसल नष्ट हो गए हैं। किसान नाहिद आलम, उपेंद्र यादव, मोकर्रम अंसारी, हारून अंसारी, निरंजन यादव आदि ने कहा की हमे ऐसी उम्मीद नही थी की फसल का एक दाना भी प्राप्त नही होगा। किसानों ने आपदा के तहत मुआवजे की मांग सरकार से की है।