रथ पर सवार होकर बरही पहुंची अन्नपूर्णा देवी
जन आशीर्वाद यात्रा में जो सम्मान मुझे दिया है वह प्रधानमंत्री का है : अन्नपूर्णा देवी
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद उनके सम्मान में निकाली गई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा विकास व उत्थान के संकल्प के साथ सोमवार को बरही पहुंची। इस जन आशीर्वाद यात्रा का बरही में जोरदार स्वागत भाजपा नेता पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। सुसज्जित रथ पर सवार होकर पहुंचे अन्नपूर्णा देवी को ढोल ताशा एवं आदिवासी परंपरागत नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अन्नपूर्णा देवी के साथ सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जयसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव आदि वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। बरही चौक से पैदल मार्च करते हुए सभी गया रोड भामाशाह विद्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा स्थल तक पहुंचे। इस बीच अन्नपूर्णा देवी ने शिवालय में माथा टेका। उसके बाद मंच पर अटल बिहारी वाजपयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जनसभा का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव व उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। मंच पर अन्नपूर्णा देवी समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने अन्नपूर्णा देवी को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर अभिनंदन किया। इस रथ यात्रा का स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के अलावे राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता बाइक जुलूस साथ निकाल कर स्वागत किया। भामाशाह के विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं मंच पर गया रोड सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सिकंदर निषाद, विनोद केशरी, उदय केशरी आदि के नेतृत्व में समिति के लोगों ने भी स्वागत किया। वहीं विहिप के लोगों ने श्री गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट किया।
सर्व समावेशी कैबिनेट का हुआ है गठन
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार केंद्र में सर्व समावेशी कैबिनेट का गठन हुआ है। इसमें सभी तबकों को उचित प्रतिनिधित्व मिला है। केंद्रीय कैबिनेट में 11 महिला, 27 ओबीसी मंत्री, 12 एससी और 8 एसटी, 6 अल्पसंख्यक मंत्री शामिल किए गए हैं। जिसमें कई युवा को केंद्रीय कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिला है। प्रधानमंत्री के कार्यों का सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व पटल पर आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ और विकसित भारत की कल्पना दिखता नजर आ रहा है। शुरुआत से ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के कमजोर और वंचित तबके के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और उनका सम्मान बढ़ाया है। वहीं जोरदार अभिनंदन व उत्साहित भीड़ को देखते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जो सम्मान दिया है वह प्रधानमंत्री का है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाना है, इसके लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास जरूरी है। वैश्विक महामारी के बाद प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति से दो-दो वैक्सीन उपलब्ध किया गया।
सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी झारखंड की बेटी है, इस बार मंत्रिमंडल का काफी बेहतर ढंग से गठन हुआ है। वही कहा कि बरही में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। बरही चौक का नाम अटल बिहारी वाजपयी चौक हो इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। कोरोना महामारी मे केंद्र की सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी सराहनीय कार्य किया।
विधायक मनीष जायसवाल ने स्वागत व जनसभा में उत्साहित भीड़ को देख कहा कि अन्नपूर्णा देवी सदैव के लिए मंत्री बनी रहे यही आशीर्वाद दें।
पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर राजनीति करने वाले अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाया गया। जो काफी गौरव की बात है। अन्नपूर्णा देवी का बरही विधानसभा क्षेत्र के लोगों से हमेशा ही गहरा लगाव रहा है। भाजपा जनता की सेवा पर विश्वास करती है।
मौजूद थे : कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, यात्रा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, मुकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, अर्जुन साव, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, मंडल के मनोज साव, मोतीलाल चौधरी, अंबिका सिंह, मीडिया प्रभारी अविनेश कुमार, अशोक बड़ाइक, अनिल मिश्रा, रोशन कुमार, रितेश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, जिला प्रभारी टुन्नू गोप, गणेश यादव, अंबिका सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अमित साहू, रंजीत चन्द्रवंशी, डोमन पांडे, बंधन यादव, घनश्याम यादव, राजकुमार यादव, अमित गौरव उर्फ पमपम, ब्रह्मदेव यादव, कमल शंकर पंडित, विनोद रविदास, जितेंद्र गिरी, नागेश्वर रजक, मुखिया हरेंद्र गोप,अमित सिंह, कांति देवी, टेकलाल यादव, पप्पू चन्द्रवंशी, सकलदेव यादव, राजकुमार केशरी, गुरुदेव गुप्ता, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, किरण देवी, डिल्लो पासवान, सीताराम यादव आदि भारी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।