इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी स्थित जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित विश्वात्मक पंचतत्व महारुद्र यज्ञ हवन-पूजन के उपरांत भंडारें के साथ 24 मार्च को संपन हो गया। ज्ञात हो कि यज्ञ समिति के तत्वाधान में अनवरत 36 वर्षों से माता भद्रकाली मंदिर परिसर में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी के यज्ञाचार्य चंद्रमणि चक्रपाणि जी महाराज एवं बिनय कुमार मिश्र, प्रदीप पांडेय, उज्जवल पांडेय, भोला पांडेय, वेद नारायण दुबे आदि पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के पश्चात कलश यात्रियों को कलश पात्र सौंपने के उपरांत यज्ञ आयोजन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में हजारीबाग के नगर अध्यक्ष सपरिवार विवेक बरियार उपस्थित हो आर्थिक व शारीरिक योगदान दिया। नगर अध्यक्ष के पिता स्व. बंशीधर प्रसाद पूर्व में यज्ञ आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य थे। यज्ञ के सफल आयोजन में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, सचिव श्याम प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कुमार यशवंत नारायण सिंह, डॉ. दुलार हजाम, देव कुमार सिंह, योग गुरु शंकर चंद्रवंसी, सुखदेव बरई आदि ने अहम भूमिका निभाई।