मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड़ के किसानों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल से अमझर पैक्स गोदाम में धान का भंडारण किया जाएगा। ताकि किसानों का धान अधिप्राप्ति कर सुरक्षित रख अधिक से अधिक किसानों का धन खरदा जा सके। इसकी सूचना जिले के संबंधित पदाधिकारियों को भारतीय खाद्य निगम हजारीबाग जिला प्रबंधक एचएस मीणा ने दिया है। साथ हीं एफसीआई गोदाम में पदस्थापित धान क्रय पदाधिकारी नामित सिन्हा पर भी किसानों का कहर बरपा जिसके कारण मयूरहंड से उन्हें हटाया गया। धान क्रय पदाधिकारी के मनमानी से आहत किसान नवल किशोर सिंह, मालेश्वर सिंह, विनोद सिंह, सोकी मुखिया राजकुमार मेहता समेत अन्य ने एफसीआई अधिकारियों समेत आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया था। हालांकी किसानों के आंदोल से क्षेत्र के विधायक, सांसद और स्थानिय प्रतिनिधि दुर रहे। लेकिन किसानों को साथ मिला हजारीबाग अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी बलवंत लाल सुमन व वरिष्ट भाजपा नेता बट्टेश्वर मेहता का। जिन्होनें किसानों के साथ भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक से मिलकर किसानों से धान अधिप्राप्ति कर भंडारण के लिए पांच हजार मैट्रिक टन क्षमता वाले अमझर पैक्स गोदाम में व्यवस्था करवाया। मयूरहंड दौरे पर पहुंचे जिले के उपायुक्त दिव्यांशु झा ने भी किसानों के धान अधिप्राप्ति करने की बात कही थी।