जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : रविवार को जामताड़ा के सूर्य मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी छठ महापर्व को लेकर सूर्य मंदिर संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए छठ महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक करने पर चर्चा हुई। जिसमें छठ घाट की सफ़ाई समुचित व्यवस्था और श्रद्धालु सहूलियत से पर्व मना सके इसपर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंदिर की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने कहा की आज शिव भास्कर धाम के सूर्य मंदिर में छठ को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पूजा को तैयारियों पर चर्चा हुई। जिसमें स्थानीय लोगों समिति व प्रशासन की सहभागिता से यह सम्भव हो पाएगा। आगे उन्होंने कहा है की घाटो पर विशेष ध्यान को लेकर उन्होंने नगर विकास सचिव को पत्र भी लिखा है जिसके परिणामस्वरूप जल्द ही छठ घाट कि सफ़ाई प्रारम्भ हो जाएगा। इस मौक़े पर मुख्य रूप से देवाशीष मिश्र हृदय झा चंचल राय पूर्णेंदु चक्रवर्ती अष्टम महतो संजय महतो पिंटू महतो अभिषेक तिवारी राजेश महतो जीतु सिंह बिजय राउत रघुवीर महतो आदि उपस्थित थे।