रामगोपाल जेना
चाईबासा: महावीर मंडल के अध्यक्ष चंदन पाण्डेय के अध्यक्षता में महावीर मंडल के नई कमिटि के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक बाल मंडली चाईबासा में की गई। बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने और सभी अखाड़ा के अध्यक्ष महामंत्री के साथ जल्द ही बैठक करवाने साथ ही अपने शहर चाईबासा को रामनवमी पूजा से पूर्व भगवा झंडे से सजाने पर चर्चा की गई। बैठक में अपने संरक्षक दिलीप साव जी अध्यक्ष चंदन पाण्डेय जी उपाध्यक्ष रवि रजक, रितेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, सोनू यादव महामंत्री राकेश पाण्डेय मंत्री अम्बर कुमार मधुर, विवेक सिन्हा, विशाल साव, अंकित साव मीडिया प्रभारी समीर पाल कोषाध्यक्ष संजु यादव कार्यकारिणी सदस्य अक्षय खत्री, विक्की चरण रजक, आलोक झा,सूरज सिंह, नीरज गुप्ता रितेश शर्मा पंकज सिंह शैलेश बाजपाई कृष्णा भुइयां उपस्थित हुए।