छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना से पहले रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सीसीएल के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची, राजनीतिक दलों के नेताओं ने किया स्वागत
रजरप्पा(रामगढ़): केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह शुक्रवार को रजरप्पा पहुंची। यहां उन्होंने पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ माँ भगवती की पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में ही कई अन्य मंदिरों का भी दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और जिला परिषद सदस्य गोपाल चौधरी, चितरपुर बीडीओ उदय कुमार के अलावे कई नेता मौजूद थे। इससे पूर्व केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री रजरप्पा स्थित सीसीएल के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची। उनके रजरप्पा पहुचने पर सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद रांची मुख्यालय से खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। सीएमडी के निर्देश से सीसीएल के उप प्रबंधक कर्मिक पी एन मिश्रा, एसओपी एसके गोस्वामी, सहायक प्रबंधक जयश्री चटर्जी एवं एमटीएकआर सिम्मी सुप्रिया टोप्पो जोर शोर से लगे हुए थे। वही उनके स्वागत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण में लगे हुए थे। इसके बाद वह छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए प्रस्थान की। यहां पहुंचकर उन्होंने मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि दी। साथ ही मंदिर प्रक्षेत्र भ्रमण भी किया। मौके पर मांडू विधायक भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी मांडू विधायक प्रतिनिधि अरुण ओहदार, बबली सिंह के अलावे दुलमी प्रखंड आजसू अध्यक्ष पंकज कुमार, छात्र संघ अनिल कु इग्नेश, रमेश वर्मा मौजूद थे।