चंदवारा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश के आदेशानुसार कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आउटरीच अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जयनगर प्रखंड निवासी युवा नेता जिला महासचिव सह पूर्व जयनगर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिश्वाउद्दीन को जयनगर प्रखंड समन्वयक पद पर मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्री सहाय ने जिला कार्यालय पर मौजूद मिशवउद्दीन को सैकड़ों आउटरीच सर्वे प्रपत्र एवं आमजन की सुरक्षा हेतु जन कल्याण संस्था कृष्ण बल्लभ सहाय द्वारा प्रदत हजारों मास्क सौंपते हुए जयनगर प्रखंड के सभी 23 पंचायत में कोरोना योद्धा का मनोनयन कर अधिक से अधिक लोगों का आंकड़ा एकत्रित करने एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्तमान कोरोना काल में पीड़ित आमजन को अधिक से अधिक सरकारी लाभ दिलवाने हेतु प्रयास में सहयोग करने का निर्देश किया। मौके पर जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, सरवर खान, सुनील सक्सेना, वीरेंद्र कुमार सहित कांग्रेसजन उपस्थित हुए।